कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले में गुरुवार को 953 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 15 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 715 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 46,026 और कुल मौत 303 हो गई है। इसके अलावा कुल सक्रिय मामलों की बात की जाए तो यह आंकड़ा 6915 है।