मुरादनगर। शादी का कार्ड भेजकर मकरेड़ा गांव के प्रधान के खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित प्रधान ने गुहार लगाई है।
मकरेड़ा गांव प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि 21 दिसंबर को उनके जानने वाले लेखपाल के मोबाइल फोन से शादी के निमंत्रण का मैसेज आया था, जिसे उन्होंने ओके कर दिया था। बताया कि उनके बचत खाता से 26 दिसंबर को 6 बार कुल 95,500 निकल गए। अब 31 दिसंबर को उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।