गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के हरसांव में पंकज के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 93 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने उनको नामचीन कंपनी का एप डाउनलोड करने झांसा देकर मोबाइल हैक कर इस घटना का अंजाम दिया। मामले में कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पंकज ने बताया कि उनके पास एमेजन के नाम से व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। उसे खोला तो कुछ जानकारी भरने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने उसे भरा, उनके बैंक खाते से दो बार में 93 हजार रुपये निकल गए। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जिन खातों में रकम गई है, उनमें जमा रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।