फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 8.55 लाख रुपये खाते में आए, ठग ने 13 बार में निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अदिति मित्तल के खाते में उनकी जानकारी के बिना 8.5 लाख रुपये का ऋण होने और ऋण की रकम निकालने का मामला सामने आया है। एक दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
अदिति का कहना है कि आईसीआईसी बैंक में उनका खाता है। उनके पास मैसेज आया कि आपका लोन पास हो गया है और खाते में 8,55,281 रुपये भेजे गए हैं। कुछ घंटे बाद यह रकम 13 बार में दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली गई। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार का मैसेज नहीं मिला। 15 मई बैंक से लोन अकाउंट के संबंध में मैसेज मिला तो उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी की। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में बैंक की लापरवाही की भी जांच कर रही है। साथ ही लोन किस प्रकार से किया गया, इसके बारे में पता किया जा रहा है। किस आधार पर उनके खाते में रुपये भेजे गए और निकाले गए इसकी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 9.11 लाख ठगे
गाजियाबाद। निवेश करने पर पांच से 10 फीसदी तक मुनाफे का झांसा देकर मुरादनगर निवासी रजनीश कुमार से साइबर ठगों ने 9.11 लाख रुपये ठग लिए। रजनीश ने बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग की कई स्कीम के बारे में बताया गया। शुरुआत में आरोपियों ने उन्हें कुछ रुपये भी दिए लेकिन बाद में उन्होंने कई बार में ठगों के तीन खातों में 9.11 लाख रुपये जमा करा लिए। यह रुपये जमा करने के बाद उन्हें अपने वॉलेट में 30 लाख रुपये अधिक दिखाई गई। उन्होंने निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने 20 प्रतिशत शुल्क मांगा। उन्होंने इसमें से ही काटकर देने को कहा तो ठगों ने अलग से जमा करने के लिए कहा। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिन खातों में रकम गई है बैंक से उनकी जानकारी मांगी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें