फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पतंजलि योगपीठ में उपचार दिलाने के बहाने महिला से 82 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-15 में रहने वाली महिला को ठगों ने पतंजलि योगपीठ में उपचार दिलाने के बहाने 82 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने उनसे प्रति व्यक्ति कुटिया और बुकिंग चार्ज के नाम पर रकम वसूली। इंदिरापुरम पुलिस शिकायत पर बदमाशों की फोन नंबर से पहचान और लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रश्मि बंसल ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने माता-पिता के इलाज के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की वेबसाइट पर आवेदन किया था। कुछ समय बाद आचार्य अनुराग गौतम नाम के युवक ने उन्हें कॉल करके सात दिन तक शिविर में रहकर उपचार कराने की बात कही। इसकी एवज में उन्हें 36 हजार रुपये प्रति व्यक्ति कुटिया का चार्ज बताया फिर उन्हें छूट के बाद 30 हजार 350 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद पति और अपनी बुकिंग के लिए भी 30 हजार रुपये जमा कर दिए।
बाद में उनसे हेल्थ चेकअप के नाम पर 20 हजार 300 और जमा करा लिए। अब उनका आरोप ह कि 19 मार्च को शातिर ने फोन किया कि बाबा रामदेव या आचार्य बालकृष्ण से उपचार लेना आवश्यक है। इसकी एवज में 50 हजार रुपये जमा करने होंगे। बाद में 70 प्रतिशत छूट के साथ रकम वापस दे दी जाएगी। इस बार उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि शातिरों से पैसे मांगने पर दोनों ने अपने फोन नंबर बंद कर दिए। तब उन्हें ठगी का शक हुआ। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच कर रहे हैं। वेबसाइट और फोन नंबर से ठगों की पहचान करके जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें