फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग़ाज़ियाबाद में 82 संक्रमित, 30 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष निगरानी अभियान शुरू होने के बाद तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को 82 मरीजों की पुष्टि हुई है। पहले से भर्ती 30 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। अब तक जिले में संक्रमित कुल 2283 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अभी भी 1251 मरीजों का इलाज चल रहा है, हालांकि अब तक 970 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मैक्स अस्पताल वैशाली में खुर्जा निवासी एक व्यक्ति की मौत संक्रमण की चपेट में आने से हो गई। अभी स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है। अब तक मृतकों की संख्या 62 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें