संस्कार भारती ने साहित्यिकी गोष्ठी का किया आयोजन
गाजियाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर नेहरूनगर में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में कवियित्री आशा ज्योति की पुस्तक ‘नवल गीत’ (गीत एवं हाइकु संग्रह) का विमोचन किया गया। विमोचन गजलकार डॉ. राजकुमार शर्मा, कवि मासूम गाजियाबादी और बाबा कानपुरी ने संयुक्त रुप से किया। संस्कार भारती की महानगर अध्यक्ष डॉ. वीणा मित्तल ने महिला साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर कहकशां, चंद्रभानू मिश्र, अतुल भटनागर, डॉ. राजीव पांडेय, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा, निमिषा वार्ष्णेय मौजूद रहे।