फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेटीएम की केवाईसी करने के नाम पर खाते से 80 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम के रहने वाले रमाशंकर मंडल के पेटीएम अकाउंट की केवाईसी करने के नाम पर एक शातिर ने उनके खाते से दो बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए। उस समय उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन


रमाशंकर का कहना है कि गोविंदपुरम में उनकी जूस की दुकान है। एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और केवाईसी करने के नाम पर ठगी की। घटना 30 मार्च की है। 12 अप्रैल को वह एक दुकान पर उन्हें मिला जो दुकानदार के साथ ठगी कर रहा था। उन्होंने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान मधुबन बापूधाम निवासी शिव शंकर यादव के रूप में हुई। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एमएलसी के गनर की बाइक चोरी
गाजियाबाद। कविनगर में रहने वाले एमएलसी दिनेश कुमार गोयल के गनर आकाश बालियान की बाइक उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना 12 अप्रैल की शाम करीब सात बजे की है। मामले में आकाश बालियान ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें