गाजियाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कौशांबी में एक ही परिवार में 5 लोगो मे कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही लोहिया नगर बी ब्लॉक और लोनी में 1- 1 मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी तक किसी भी मामले में प्राइवेट लैब से रिपोर्ट नही आई है।