फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने धोखाधड़ी कर ठगे 69 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडि़त की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से शातिरों ने धोखाधड़ी कर 69 हजार रुपये की ठगी खाते से कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीडि़त ने आरोपी से रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। पीडि़त ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेसकोर्स कालोनी निवासी योगेश कुमार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि करन श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने बीते दिनों उसे फोन किया था। इस दौरान आरोपी ने पीडि़त को फोन पर उसके खाते के संबंध में जानकारी दी और फिर एटीएम आदि के नंबर धोखाधड़ी कर हासिल कर लिए। इसके बाद शातिर ने पीडि़त के खाते से ६९ हजार रुपये की नगदी निकाल ली। पीडि़त को जब इस बाबत जानकारी हुई तो उसने आरोपी को फोन कर रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें