गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की गोविंदपुरम निवासी रामचंद्र के खाते से साइबर ठग ने तीन ट्रांजक्शन में 61 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मुताबिक उनका बैंक खाता नवयुग मार्केट स्थित एक बैंक में है। पांच अगस्त 2025 को यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से पहले 50 हजार, 10 हजार और एक हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि बिहार के रामनगर भगत सिंह चौके वेस्ट चम्पारण में रहने वाले भोला यादव ने उनके बैंक खाते से रुपये निकाले हैं। इसी जांच उन्होंने बैंक खाते और साइबर टीम से कराई है। पीड़ित ने साइबर ठग भोला यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।