गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदने के दौरान चोर ने बरेली निवासी कृष्णा यादव के जेब से मोबाइल व पर्स चोरी कर लिया। इसके बाद उनके खाते से पांच बार में 50 हजार रुपये और 9725 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली गई। कृष्णा यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अगस्त को वह बरेली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां एक व्यक्ति ने बातों में उलझा लिया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शातिर की तलाश की जा रही है।