फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जाम लगाने व रेलिंग तोड़ने के आरोप में 60 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। खिंदौड़ा गांव में 21 जून को हुई पिता-पुत्र की हत्या के विरोध 22 जून को गंगनहर पटरी मार्ग पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मार्ग जाम करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मेरठ के जानी स्थित रसूलपुर धौलड़ी निवासी पप्पू और उनके बेटे शाहनवाज की 21 जून की रात खिंदौड़ा रजवाहा मार्ग पर गोली मारकर हत्या करने के बाद शव रजवाहे में फेंक दिए गए थे। गोली लगने से पप्पू का दूसरा बेटा चांद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने 22 जून की सुबह एकत्रित होकर निवाड़ी पहुंचे थे। लोग आरोपियों का एनकाउंटर व उनके घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर गंगनहर पटरी मार्ग पर जाम लगा दिया था।
उस समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला था। मगर, अब घटना के लगभग बीस दिन बाद थाने पर तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार रसूलपुर धौलड़ी और आसपास के 50 से 60 अज्ञात लोगों ने निवासी गंगनहर पटरी की रेलिंग तोड़कर मार्ग पर जाम लगाया था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज आदि माध्यम से आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें