फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गांव के मंदिर का पंडित बताकर शिक्षक से ठगे 54 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। शातिर द्वारा गांव के मंदिर का पंडित बताकर शिक्षक से 54 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस से री़ शिक्षक ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मूलरूप से हिसाली गांव निवासी मनोज शर्मा आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर जवाहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मनोज शर्मा ने बताया कि मेरे पास एक फोन आया, फोन करने वाले ने अपने आप को हिसाली गांव स्थित मंदिर का पुजारी तिवारी बताया और कहा कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। मेरे खाते से पैसे नहीं जा रहे है, मैं आपके खाते में पैसे भेज रहा हूं, आप अस्पताल में पैसे भेज देना। इसके बाद शातिर ने पच्चीस हजार रुपये भेजने का मैसेज भेजा। मनोज शर्मा ने अपने खाते से पैसे उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर भेज दिये। इसके बाद शातिर ने दोबारा बहाना बनाया और 54 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिये। इसके बाद शिक्षक को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें