आदित्य व वेव सिटी के रेट को बनाया आधार
गाजियाबाद। एनएच-9 से सटी कॉलोनियों में सर्किल रेट बढ़ाने के बीच स्टांप एवं निबंधन विभाग न तर्क रखा है कि वेव सिटी व आदित्य वर्ल्ड सिटी में हुए बेनामों को आधार बनाया है। उप निबंधक सदर प्रथम की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें 16 ऐसे बेनामों को पकड़ा गया जो सर्किल रेट से 11 से लेकर 35 फीसदी अधिक रेट पर हुए हैं। वर्ष 2017-18 के लिए सर्किल रेट 14 हजार वर्ग मीटर रखा गया था, जिसके हिसाब से लेखपत्र 314 पर दर्ज बेनामा स्टांप ड्यूटी के हिसाब से 20 लाख 97 हजार 648 रुपये में बेचा जाना चाहिए था, लेकिन बिल्डर ने यही संपत्ति 28 लाख 27 हजार 689 रुपये में बेची गई, जो सर्किल रेट से करीब 35 फीसदी अधिक था। इसलिए दोनों जगह का सर्किल रेट 14 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है।