फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने से 50 हजार लोगों को नहीं मिला गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट पर मंगलवार रात ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से बुधवार को टीएचए के कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। जीडीए और नगर निगम भी लोगों को अपने संसाधनों से पानी उपलब्ध नहीं करा सका। सुबह गंगाजल न मिलने से करीब 50 हजार लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

गंगाजल प्लांट से इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कॉलोनी में पानी की आपूर्ति होती है। बुधवार सुबह इंदिरापुरम के ज्ञानखंड, न्यायखंड, अभयखंड, वैशाली सेक्टर-1, 3, 4,5 एवं डेल्डा कॉलोनी में गंगाजल न मिलने से जीडीए भी ट्यूबवेल से पानी नहीं पहुंचा सका।
इंदिरापुरम के न्यायखंड निवासी गीतांजलि ने बताया कि बुधवार को कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। कॉलोनी के कई घरों में जीडीए के नलकूप से कम दबाव से पानी आया। जिससे लोग पानी का भंडारण नहीं कर सके। सुबह ही नहीं शाम के समय भी नगर निगम कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं कर सका। पानी न मिलने से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। गंगाजल प्लांट के अधिशासी अधिकारी ब्रह्मानंद ने बताया कि रविवार को ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। ट्रांसफॉर्मर को बनवाया जा रहा है। जल्द ही लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें