फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट किराये पर लेने का झांसा देकर 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम के संजयनगर के रहने वाले अंकुर शुक्ला से साइबर ठग ने खुद को सीआईएसएफ कर्मी बताकर फ्लैट किराये पर लेने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने हेडक्वार्टर से सत्यापन के लिए कॉल आने की बात कहकर ठगी की।
विज्ञापन


अंकुर शुक्ला का कहना है कि उनका नोएडा एक्सटेंशन में एक फ्लैट है। जिसे किराये पर लेने के लिए अनिकेत विजय कालभोर ने उनसे संपर्क किया और खुद को सीआईएसएफ में कार्यरत बताया। इसके बाद उसने हेडक्वार्टर से सत्पायन के लिए कॉल आने की बात कही। कॉल आने पर कॉलर ने कुछ रकम भेजने की बात कर उनसे बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी लेकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।



दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार ठगे

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने अवंतिका के रहने वाले एक बुजुर्ग को कॉल करके उनके बेटे के दुष्कर्म में फंसाने की बात कहकर ठगी कर ली। शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मामले को रफा-दफा करने की बात कहकर ठगी की। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉलर ने पहले तो उनके बेटे के दुष्कर्म के केस में फंसने की बात कही। इसके बाद उनके बेटे की आवाज में बात करके बचाने की बात कही। शातिरों ने इसके बाद खाते में 50 हजार रुपये डालने पर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। बुजुर्ग ने साइबर कैफे पर जाकर शातिर के कहे अनुसार उनके खातों में रुपये ट्रांसफर करा दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें