गाजियाबाद के वैशाली में शादी का खाना खाने से लोग बीमार हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वैशाली सेक्टर स्थित सरोवर पोर्टिको होटल में मंगलवार को शादी समारोह था। शादी में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। खाना खाने से अधिकांश लोगों को उल्टी दस्त की समस्या हुई। दोपहर दो बजे होटल में डॉक्टर की टीम पहुंची।