साहिबाबाद। सावन के पहले दिन सोमवार को परिवहन निगम शिवभक्तों के लिए हरिद्वार रूट पर 50 बसें चलाएगा। गाजियाबाद रीजन के आठ डिपो पर कुल 320 बसें आरक्षित की गई हैं। परिवहन निगम की ओर से चालक-परिचालक की छुट्टी रद्द कर दी गई है। डायवर्जन के बाद बसें कौशांबी बस अड्डा से हापुड़ और किठौर मार्ग से चलाई जाएंगी।
कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि बस अड्डा पर अभी यात्रियों की संख्या सामान्य है। रविवार रात से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए कौशांबी, लोनी, साहिबाबाद और गाजियाबाद डिपो से पहले चरण में कुल 50 बसों को आरक्षित किया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या को घटाया-बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायवर्जन के कारण दूरी बढ़ने से किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। शहर के चार डिपो से 200 और खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और हापुड़ से 120 अतिरिक्त बसें चलेंगी।
मार्ग किराया (रुपये में) दूरी (किलोमीटर में)
मेरठ वाया मोदीनगर 92 66
मेरठ वाया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे 120 76
शोहराब गेट वाया हापुड़ 121 77
शोहराब गेट वाया किठौर 157 101
हरिद्वार वाया किठौर 402 274
(नोट : सभी किराया साधारण बस और दूरी कौशांबी बस अड्डा से है।)
मार्ग किराया (रुपये में) दूरी (किलोमीटर में) बस का प्रकार
हरिद्वार वाया किठौर 522 274 जनरथ 2 बाई 3
हरिद्वार वाया दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे 586 247 जनरथ 2 बाई 2
हरिद्वार वाया किठौर 636 274 जनरथ 2 बाई 2
(नोट : सभी किराया जपरथ एसी बस और दूरी कौशांबी बस अड्डा से है।)