फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में लॉकडाउन उल्लंघन में 471 एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपदभर में लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए  हुए है। साथ ही सोमवार को कुल 67 मामले लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज किए गए। ऐसे मामलों की संख्या अब 412 से बढ़कर 479तक पहुंच गई है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक की कार्रवाई में कुल 479 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1663 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 4448 वाहनों का चालान कर चुके हैं। 260 वाहनों को सीज किया जा चुका है। साथ ही 6.29 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके अलावा पैदल सड़कों पर निकल रहे लोगों को उसी स्थान पर शारीरिक दूरी के मानक को पूरा करते हुए बैठा लिया जाता है, जहां से वह गुजर रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि यह सभी मामले लॉकडाउन उल्लंघन के तहत गत 24 मार्च से अब तक दर्ज किए गए हैं। जिले की सीमाओं पर 110 नाके भी लगाए गए है। वहीं,3639 वाहन परमिट आक्समिक सेवा के लिए किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें