चार मई को पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती करेंगे प्रवचन
गाजियाबाद। गोवर्धनमठ पुरी (जगन्नाथपुरी, ओडिसा) के 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती चार मई को गाजियाबाद में रहेंगे। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में चार मई को स्वामी निश्चलानंद आज की वर्तमान चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ‘भारतीय समाज एवं संस्कृति के समक्ष चुनौतियां और उसका समाधान’ विषय पर मार्गदर्शन देंगे। मंगलवार को आरडीसी में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक नरेश सिरोही और सह संयोजक वेद प्रकाश बंसल ने बताया कि स्वामी निश्चलानंद शाम चार बजे से प्रवचन करेंगे और लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से सहसंयोजक राघव चौधरी, अजय शर्मा, एडवोकेट जय कमल अग्रवाल और विपिन त्यागी मौजूद रहे।