फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी जोन के कई टॉयलेट्स टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी जोन के कई टॉयलेट गंदे और टूटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक तरफ विश्व शौचालय दिवस पर गाजियाबाद ने शौचालयों के मामले में यूपी में पहला स्थान पाया है, दूसरी ओर, सिटी जोन के टॉयलेट्स निगम की अपनी इंटरनल रिपोर्ट में ही टूटे और गंदे पाए गए हैं। हालांकि अधिकारी इसके लिए नशेड़ियों को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि नशेड़ी सीटों और टोटियों को तोड़ देते हैं। निगम के स्वास्थ्य विभाग के इंटरनल सर्वे में सिटी जोन के कई सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों में सीटें और टोटी टूटी हुई पाई गई है। कहीं पर लाइटें खराब मिलीं तो कहीं दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। इनके अलावा बाहर की टाइल्स भी उखड़ी हुई मिली हैं। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा का कहना है कि निगम सर्वे करा रहा है, ताकि मेंटेनेंस कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें