फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सर्च इंजन से टोल फ्री नंबर निकालने पर हो रही 40 फीसदी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर बैठे ही बैंक व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सर्च इंजन से टोल फ्री नंबर निकालकर शिकायत करना लोगों को महंगा पड़ रहा है। बिना जांचें इंटरनेट से नंबर निकालकर मिलाना भारी पड़ सकता है। साइबर अपराधियों ने सर्च इंजन पर कंपनी व बैंकों की वेबसाइट से मिलती जुलती साइट बनाकर अपने टोल फ्री नंबर डाल रखे हैं और शातिरों ने उनकी एसईओ (सर्च इंजन ऑप्टेमाइजेशन) करा रखी है, जिससे सर्च करने पर उनकी साइट सबसे ऊपर आ जाती है। ऐसे में टोल फ्री पर आने वाली कॉल के जरिये मदद करने के बहाने शातिरों लोगों केे खाते में सेंध लगा रहे हैं। साइबर सेेल में ढाई महीने में आईं 1473 शिकायतों में से करीब 40 फीसदी मामलों में इसी के जरिये ठगी की गई हैंं।
विज्ञापन


ऐसे करते हैं ठगी
कोई इंटरनेट से टोल फ्री नंबर निकालकर मिलाता है तो शातिर कॉल मिलाने वाले को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर अधिकारी से कॉल मिलवाने की बात कहते हैं। इसके बाद शातिर फिर दूसरे नंबर से कॉल करके समस्या का समाधान करने की बात कहकर विश्वास में लेते हैं और निजी जानकारी लेकर बैंक खातों में सेंध लगाकर रकम ऐंठ लेते हैं।

सबसे ज्यादा इन तरीकों से हो रही ठगी
- ई-मेल हैक कर कॉटेक्ट नंबर चोरी कर रहे। इसके बाद व्हाट्सएप पर आईडी यूजर का फोटो लगाकर उनके परिचितों से मदद मांगकर रकम ऐंठना।
- अच्छे मुनाफे का लालच और ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा देकर कर रहे ठगी।
- रिश्तेदार बनकर बैंक खाते में दिक्कत बताकर मदद करने की बात कहकर कर ऐंठ रहे रकम।
- पैन कार्ड व आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराने का लिंक भेजकर फोन हैक करके खाते खाली कर रहे।

इन बातों का रखें ध्यान
- ई-मेल आईडी का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें।
- पासवर्ड सामान्य या मोबाइल नंबर न रखें।
- पासवर्ड में शब्द, अंक, स्पेशल कैरेक्टर सभी को शामिल करें।
- अपने मोबाइल व कंप्यूटर के अलावा कहीं ई-मेल आईडी लॉगइन करें तो वहां से लॉगआउट करने का भी ध्यान रखेंं।
- अगर लॉगआउट करना भूल जाते हैं तो अपने मोबाइल फोन में ई-मेल की सेङ्क्षटग में जाकर लॉगआउट एवरीवेयर कर दें और पासवर्ड भी बदल दें।

यहां करें शिकायत
अगर किसी के साथ साइबर अपराध हो जाए तो वह यूपी पुलिस के एप यूपीकॉप पर शिकायत दर्ज करा सकता है। नजदीकी थाने में हेल्पडेस्क पर शिकायत की जा सकती है। कोतवाली स्थित साइबर सेल में सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा 1930 पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 21 रुपये कराए वापस
ठगी गई रकम में से साइबर सेल ने इस साल 21,51,685 रुपये वापस करा दिए हैं। जबकि 1473 मामलों में शातिरों ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें