साहिबाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत सितंबर माह में 37,765 बुजुर्ग महिलाओं ने रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। रोडवेज के आंकड़ों के मुताबिक, इन यात्राओं का कुल किराया करीब 95.11 लाख रुपये दर्ज किया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को साधारण रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने 25 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में की थी। परिवहन निगम से मिले आंकड़ों को मुताबिक गाजियाबाद रीजन के अंतर्गत आने वाले सभी आठ डिपो से खुर्जा, बुलंदशहर, कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, हापुड, गाजियाबाद और सिकंद्राबाद डिपो से एक माह में 37,765 बुजुर्ग महिलाओं ने रोडवेज बस से मुफ्त में सफर किया। योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्ग महिलाएं अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्य दिखा कर परिचालक से टिकट ले सकती हैं। कौशांबी एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ यूपी की बुजुर्ग महिलाओं के लिए योजना शुरू की गई हैं। सं