गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बिना टिकट यात्रा करने वालों के के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में 353 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिनसे 2.58 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
सुबह सात बजे मजिस्ट्रेट एसएस उपाध्याय, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अशोक कुमार, सीटीआई सतीश चंद शर्मा समेत 33 रेलवे स्टाफ, 34 आरपीएफ और पांच जीआरपी जवानों के साथ गाजियाबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। टीम मे विभिन्न ट्रेनों से बिना टिकट 353 यात्री पकड़े। चेकिंग खत्म होने पर यात्रियोंं को मजिस्ट्रेट केसमक्ष पेश किया गया। यात्रियों से बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों ने आगे भी अभियान चलाने की बात कही है।