फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहनों का फिटनेस न कराने वाले 33 स्कूल संचालकों से मांगा जाएगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वाहनों का फिटनेस न कराने वाले 33 स्कूलों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप ने डीआईओएस को यह निर्देश दिए। वाहनों का फिटनेस ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सभी स्कूल संचालकों से यह स्पष्टीकरण लिया जाए कि वाहनों की फिटनेस क्यूं नहीं कराई गई है और अभी तक नोडल नियुक्त क्यों नहीं हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने जनपद में चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षात्मक कार्य जल्द पूरा कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त डिवाइडर, रेलिंग की मरम्मत करायी जाये इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। विभागों को राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25000 दिये जाएंगे। इस दौरान एआरटीओ मनोज मिश्रा, एसीपी यातायात अजय कुमार, ट्रक यूनियन के महामंत्री अमित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें