31 लोगों की आई जांच रिपोर्ट निगेटिव, अब तक मिल चुके हैं 26 मरीज - संतोष अस्पताल एवं आरकेजीआटी में जांच के बाद ही लिए जाएंगे सैंपल - सील वाले क्षेत्रों में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री करेंगी स्क्रीनिंग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते संक्रमण पर रोक भी लग रही है। बुधवार की रात 31 रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 51 रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक जिले में 26 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रात में लोनी क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 जमातियों को एक निजी नर्सिंग होम में कोरेंटीन किया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि कोरोना संदिग्धों की काउंसलिंग के लिए दो केंद्र बनाए जा रहे हैं। संतोष अस्पताल एवं आरकेजीआईटी। जो संदग्धि होंगे या जिस मरीज में लक्षण पाया जाएगा, उसकी स्क्रीनिंग की जाएगी, अगर सैंपल लेना जरूरी होगा तभी उस मरीज को सैंपल के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अब सीधे उसी मरीज का सैंपल लिया जाएगा जो किसी पॉजिटिव के संपर्क या विदेश से आया हो। सील किए गए क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री करेंगी सक्रीनिंग जिन 13 संवेदनशील इलाकों को सील किया गया है, उस क्षेत्र में प्रत्येक घर में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। उनका पूरा डाटा एकत्र करेंगी। अगर किसी मरीज में कोई लक्षण मिलेगा तो उन्हें एमएमजी अस्पताल के फीवर डेस्क पर भेजा जाएगा। जरूरी हुआ तो उनके सैंपल लिए जाएंगे। 1. केडीबी ग्रांड सवाना सोसायटी - इरान - चार मार्च - दिल्ली अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कोरेंटीन पूरा 2. केडीबी ग्रांड सवाना सोसायटी - संपर्क - 12 मार्च को पॉजिटिव - एमएमजी से डिस्चार्ज होने के बाद कोरेंटीन पूरा 3. गिरिनार अपार्टमेंट कौशांबी - फ्रांस- 23 मार्च - सफदजंग से डिस्चार्ज - कोरेंटीन सात दिन बाकी 4. वैशाली सेक्टर 6 -दुबई - 26 मार्च - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - दूसरी रिपोर्ट जांच रिपोर्ट बाकी। संपर्क में कोई नहीं 5. शालीमार गार्डन - सीज फायर कंपनी - 28 मार्च - कोविड अस्पताल मुरादनगर - दूसरी जांच रिपोर्ट बाकी- संपर्क में नौ लोग संतोष में भर्ती कोई लक्षण नहीं मिलने पर पांच को डिस्चार्ज 6. सेवियर सोसायटी - सीज फायर कंपनी की महिला कर्मचारी - 28 मार्च कोविड अस्पताल मुरादनगर 7. सेवियर सोसायटी - सीज फायर कंपनी की महिला कर्मचारी का पति - 28 मार्च- संपर्क में 27 लोग संतोष में भर्ती, 18 लोग सात को डिस्चार्ज, नौ भर्ती 8. दुहाई - सीज फायर कंपनी - 31 मार्च - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती संपर्क में 7 लोग, अभी संतोष में कोरेंटीन 9. वसुंधरा सेक्टर 2बी - सीजफायर कंपनी की महिला कर्मचारी - चार अप्रैल - कंटैक्ट में बहन 10. वसुंधरा सेक्टर 2बी - सीजफायर कंपनी की महिला कर्मचारी की बहन तीन अप्रैल पॉजिटिव - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - संपर्क में कोई नहीं 11. मसूरी - जमाती - 31 मार्च - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - संपर्क में नौ लोग - सुंदरदीप में कोरेंटीन 12. मसूरी - जमाती - 1 अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - संपर्क में सात लोग - सुंदरदीप में कोरेंटीन 13. मसूरी - जमाती - 1 अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - संपर्क में पांच लोग - सुंदरदीप में कोरेंटीन 14. मसूरी - जमाती - 1 अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - संपर्क में कोई नहीं 15. पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 16 . पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 17 . पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 18. पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 19.पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 20. पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 21. पसोंडा - मस्जिद - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - कोई नहीं 22. नाई पुरा लोनी - दो अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - 12 लोग आरकेजीआइटी में कोरेंटीन 23. नंद ग्राम - छह अप्रैल - मस्जिद के पास - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - 10 लोग संपर्क में, तीन संतोष अस्पताल व सात आरकेजीआइटी में कोरेंटीन 24. नंद्र ग्राम - आठ अप्रैल - कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - संपर्क में तीन लोग आरकेजीआइटी में कोरेंटीन 25. आक्सीहोम भौपुरा - आठ अप्रैल - जीटीबी में भर्ती - संपर्क में तीन होम कोरेंटीन ----------------------- 26. शिप्रा सनसिटी - पांच अप्रैल - मैक्स अस्पताल में भर्ती - संपर्क में पांच लोग कोरेंटीन, अभी सरकारी लैब से निपोर्ट नहीं मिली है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने संख्या में शामिल नहीं किया है।