गाजियाबाद के मोदीनगर के हरमुखपुरी कॉलोनी में रविवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने संदीप की हार्डवेयर दुकान में 30 हजार की लूट की। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी। वारदात के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।