फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 142 में 30 पंचायत सहायकों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गांवों में बने मिनी सचिवालयों के लिए पंचायत सहायक के पद पर काफी युवाओं ने आवेदन किया था और नौकरी कर रहे थे। लेकिन चार से छह महीने के बाद ही अधिकांश युवा नौकरी छोड़ने लगे। 142 गावों में से 30 पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड़ दी है। मार्च महीनेे में शासन को 20 पदों के रिक्तियों की सूचना भेजी गई थी। मार्च के बाद 10 और पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन

जिस पद के लिए दसवीं या 12वीं पास योग्यता की मांग की गई थी वहां स्नातक और परास्नातक, एमबीए और यूपीएससी की तैयारी करने वालों तक ने आवेदन कर नौकरी पाई थी। 161 ग्राम पंचायतों में घट कर अब इसकी संख्या 142 रह गई है। अधिकतर युवाओं ने अपने पत्र में नई नौकरी मिलने या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए नौकरी छोड़ने की बात कही है।



इन ग्राम पंचायतों में खाली हैं पद
मुरादनगर- शहजादपुर, असदपुर नांगला, सुहाना, सिखैरा हजारी , झलावा, भनैड़ा कला, रेवड़ी, पूठरी, कुन्हैड़ा, मोहम्मदपुर कदीम।

भोजपुर- याकुतपुर मावी, शेरपुर, सारा, सैदपुर हुसैनपुर, अमीपुर बड़ायला,
रजापुर- मसूरी, युसुफपुर मनौटा, सादतनगर इकला, समयपुर, निगरवाटी, अललीपुर नौरासपुर
लोनी- बदरपुर, नुरसताबाद खड़खड़ी, फरूखनगर गनौली सहित अन्य गांव शामिल हैं।
-
20 पदों की सूचना शासन को भेज दी गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए आदेश आ गया है। बाकी नए पंचायत सहायकों की सूचना भी शासन को भेजी जा रही है। जल्द ही खाली पड़े पदों पर तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रदीप द्विवेदी, पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें