फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पे, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 01:25 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी ओमपाल से जमीन बेचने के नाम पर तीस लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजपुर के गांव सैदपुर निवासी ओमपाल के अनुसार उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। इस संदर्भ में उनकी मुलाकात समीपवर्ती गांव चुड़ियाला निवासी ओमपाल पुत्र बहादुर से हुई। ओमपाल चुड़ियाला ने ओमपाल सैदपुर को बताया कि उसके भतीजे की खरखौदा में जमीन है। जमीन का सौदा 30 लाख रुपये में तय हो गया। ओमपाल सैदपुर ने ओमपाल चुड़ियाला और उसके भतीजे को रकम दे दी। जमीन की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल से संपर्क किया तो जमीन पहले से दो महिलाओं को बेचने की जानकारी मिली। ओमपाल सैदपुर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ओमपाल और दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें