नवयुग मार्केट स्थित प्रधान डाकघर किया गया सील
- फोटो : AMAR UJALA
गाजियबाद। नवयुग मार्केट स्थित प्रधानडाकघर के तीन कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद डाकघर को सील कर दिया गया। बताते है कि इन कर्मचारियों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मंत्रणा के बाद ही ये स्पष्ट करना संभव होगा कि कब से काम शुरू हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सैनिटाइजेशन कराने के 48 घंटे बाद दोबारा सैनिटाइजेशन कराया जाएगा इसके बाद डाकघर खुलेगा