गाजियाबाद। बुधवार को 66 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें से तीन मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज वैशाली सेक्टर 4, एक सेक्टर 5 व एक महिला झंडापुर की रहने वाली है। तीनों मरीजों की प्राइवेट लैब में जांच हुई थी और पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ विभाग का कहना है कि अभी विभाग द्वारा भेजे गए 63 सेंपल की रिपोर्ट आई है, सभी नेगेटिव हैं। इन तीनों पॉजिटिव मरीजों को अभी तक विभाग ने जोड़ा नहीं है।