मसूरी। वेव सिटी के मेंटेनेंस इंचार्ज प्रदीप त्यागी से शातिरों ने क्रेडिट कार्ड का सत्यापन कराने के नाम 29.5 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। क्रेडिट कार्ड की किस्त जमा करने का मेसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।
प्रदीप त्यागी का कहना है कि उनका एक्सिस बैंक में खाता है। 26 जून को उनके पास एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर से कॉल आई। कॉलर ने क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन करने के लिए उनसे पैन कार्ड समेत अन्य जानकारी लेकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 29 हजार 500 रुपये की खरीदारी हो गई। एसीपी का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।