फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकनपुर गांव में 294 लोगों ने कराई कोरोना की जांंच

विज्ञापन
विज्ञापन
मकनपुर गांव में 294 लोगों ने कराई कोरोना की जांंच - शत-प्रतिशत लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रही नेगेटिव माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। मकनपुर स्थित पार्षद के आवास पर रविवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कैंप लगाया गया। इस बीच 294 लोगों ने टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पार्षद और लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच पार्षद और उनके परिवार की भी रिपोर्ट निगेटिव रही।    पार्षद कपिल त्यागी ने बताया कि अपने आवास पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. स्मृति शर्मा, डॉ. देवेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा, सर्वेश यादव, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष कुमार, गुलशन कुमार और पंकज कुमार की टीम ने 294 लोगों का सैंपल लेकर जांच की। करीब पौन घंटे की जांच के बाद सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। पार्षद का कहना है कि पिछले काफी समय से स्थानीय लोग कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर काफी परेशान थे। लोगों की डिमांड पर स्वास्थ्य विभाग से बातचीत के बाद कैंप लगाने में सफलता मिली।  ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें