फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 29 और मिले कोरोना संक्रमण के केस, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है।  मंगलवार को 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा छह मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित में सर्वाधिक खुर्जा के 13 और गुलावठी क्षेत्र के आठ शामिल हैं। वहीं, दो संक्रमितों का पता नहीं लगने पर अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सका। जून माह में अब तक महज 16 दिन में 262 नए संक्रमित मिल चुके हैं। प्रतिदिन संक्रमित मिलने से जनपद में कोरोना का ग्राफ बढ़कर अब 400 के करीब पहुंच गया हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, बाद में तीन लोगों की रिपीट रिपोर्ट आने पर 29 संक्रमित की पुष्टि हुई। जिसमें पूर्व में संक्रमित मिलने वाले मरीजों के संपर्क में आने पर खुर्जा क्षेत्र के चार स्थानों से 13 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नए संक्रमित के संपर्क वाले करीब 130 लोगों को प्रशासन द्वारा क्वारंटीन कर दिया गया हैं। वहीं, एहतियात देखते हुए नगर क्षेत्र के रेलवे रोड, ठाकुर प्रसादी नगर, ठाकुर विमला नगर, कृष्णा नगर और बापू नगर कॉलोनी को सील कर दिया गया। गुलावठी क्षेत्र में पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले आठ लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें तीन नगर पालिका के कर्मी और पांच वाल्मीकी बस्ती के निवासी हैं।  वहीं, बुलंदशहर क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी एक महिला की उपचार के दौरान नोएडा में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। नगर क्षेत्र के तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। डिबाई नगर क्षेत्र के एक शिक्षिका मेरठ में उपचार के दौरान पॉजिटिव पाई गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ, हेमंत गिरी ने बताया कि महिला का मेरठ में उपचार चल रहा हैं। महिला के संपर्क में आने वाले नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया हैं। वहीं, सिकंदराबाद निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक नोएडा में कार्य करता है और युवक में संक्रमण की पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। वहीं, दो अन्य लोगों की मेरठ के एलएलआरएम कॉलेज द्वारा रिपोर्ट पॉजिटिव जारी की गई। लेकिन संबंधित का पता और मोबाइल नंबर सही न होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सका। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया हैं। इसके साथ ही अब जनपद में अब तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा 389 पहुंच गया हैं। इसमें से अब तक 155 डिस्चार्ज हो चुके है, 17 की मौत और शेष 217 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। सिकंदराबाद के पांच समेत छह मरीज हुए डिस्चार्ज सिकंदराबाद के पांच मरीज कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावा नगर के देवीपुरा निवासी एक मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सभी छह मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। खुर्जा निवासी एक संक्रमित की हुई मौत अलीगढ़ में उपचार के दौरान दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिले खुर्जा निवासी ६५ वर्षीय एक संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। खुर्जा में जहां संक्रमित की मौत का मामला दूसरा हैं। वहीं, जनपद में अब तक 17 मौत हो चुकी हैं। कोट जनपद में 29 नए संक्रमित मिले है और छह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। इसके अलावा खुर्जा के एक संक्रमित की मौत हो गई हैं। नए संक्रमितों के संपर्क के लोगों को क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें