फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टास्क के नाम पर युवती से ठगे 27.11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर निवासी गौरी अग्रवाल को साइबर ठगों ने रेस्टोरेंट और होटल के गूगल रिव्यू सबमिट करने का टास्क देकर 27.11 लाख रुपये ठग लिए। गौरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने उन्हें रेस्टोरेंट और होटल के गूगल रिव्यू सबमिट करने और प्रत्येक रिव्यू पर 165 रुपये कमाने का झांसा दिया। रिव्यू करने पर उन्हें कुछ राशि भी दी गई। इसके बाद ठगों ने उनके डीमैट अकाउंट से राशि निकालने के नाम पर कई बार में 27 लाख 11 हजार 444 रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए। उन्होंने अपनी मां की एफडी तोड़कर भी रुपये ठगों के खाते में जमा कराए।गौरी ने बताया कि करीब 36 से अधिक अलग-अलग बैंक खातों में उन्होंने रुपये जमा किए। इनमें से एक बैंक खाता शहर का भी है। पीड़िता ने बताया कि बैंक खाता ग्राहक का नाम मोहिन है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें