फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी में वो 50 मिनट: गाजियाबाद में 31वीं मंजिल से गिरा युवक, दोस्त और एजेंट के साथ फ्लैट देख रहा था सत्यम

Mon, 13 Oct 2025 08:37 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

वैशाली निवासी 27 वर्षीय सत्यम त्रिपाठी की वैभव खंड की एक सोसायटी की 31वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दोस्त के साथ फ्लैट देखने गए युवक की मौत - फोटो : एआई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैभव खंड स्थित साया गोल्ड सोसायटी की 31वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान वैशाली निवासी 27 वर्षीय सत्यम त्रिपाठी के तौर पर हुई है। हादसा रविवार रात का है, जब वह अपने दोस्त कार्तिक के साथ फ्लैट देखने गया था।

विज्ञापन


उनके साथ एजेंट भी मौजूद था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लैट देखने के दौरान तीनों करीब 50 मिनट तक बिल्डिंग में रहे। जब 31वीं मंजिल पर पहुंचे तब अचानक सत्यम अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। वहीं 31वीं मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें