फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे इन्वेस्टर्स समिट में मिले 2623 करोड़ के प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इन्वेस्टर्स समिट में मिले 2623 करोड़ की 19 परियोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। जमीन का इंतजाम होने के बाद इन प्रोजेक्ट को लाने वाले लोगों ने जीडीए से नक्शा पास कराने की प्रक्रिया भी पूरी करा ली है। लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन प्रोजेक्ट को शामिल किया जाएगा। इनमें स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम, होटल और ग्रुप हाउसिंग समेत कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव शहरी एवं आवास नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने जीडीए के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर इन प्रोजेक्ट की समीक्षा की। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में जीडीए से संबंधित कुल 29 प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 19 के नक्शे स्वीकृत हो चुके हैं। पांच प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिनमें शासन स्तर से या जीडीए बोर्ड स्तर से निर्णय होना है। इन पर भी जल्द ही निर्णय हो जाएगा। कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनके मानचित्र पास हो चुके हैं, लेकिन आवेदकों की ओर से शुल्क जमा नहीं कराया गया है। इसकी वजह से इन प्रोजेक्ट को फिलहाल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए प्रोजेक्ट की सूची में नहीं रखा गया है। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि इन प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से न केवल लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि गाजियाबाद के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास के क्षेत्र में बेहतर विकल्प भी मिलेंगे। उनका कहना है कि इन प्रोजेक्ट से करीब 4800 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन




इन मुख्य परियोजनाओं का शुरू होगा निर्माण
प्रोजेक्ट - लागत
दो व्यावसायिक - 355 करोड़
एक मल्टीप्लेक्स - 100 करोड़

अस्पताल - 300 करोड़
नर्सिंग होम - 25 करोड़
एक स्कूल - 120 करोड़

होटल - 315 करोड़
ग्रुप हाउसिंग - 800 करोड़
प्लॉटिंग - 205 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें