फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सस्ते सामान का लालच देकर खाते से उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। ऑनलाइन शॉपिंग में सस्ते सामान का लालच देकर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। राधे श्याम विहार कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उसने एक सप्ताह पहले मोबाइल फाेन पर एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। सामान की कीमत कम होने के कारण उसने विज्ञापन के लिंक से खरीदारी करने का प्रयास किया। इसी दौरान ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर भुगतान करवा लिया। कुछ देर बाद रेखा के खाते से 25 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसे ठगी का एहसास हुआ। महिला ने संबंधित नंबर और लिंक पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें