फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कराटे बेल्ट अपग्रेड परीक्षा में शामिल हुए 25 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कराटे बेल्ट अपग्रेड परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। परीक्षा, नीति खंड एक के इंदिरापुरम कराटे स्कूल में सोमवार को हुई। बेल्ट परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की ओरल परीक्षा, कीहोन, काता, कुमिते व प्रैक्टिकल के मूल्यांकन पर किया गया। इसके बाद योग्य खिलाड़ियों की बेल्ट अपग्रेड की गई। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष मुख्य कोच पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा में 30 साल आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे कराटे के प्रति लोगों में रुझान बढ़ावे को दर्शाता है। बेल्ट टेस्ट में शिवन्या गुसाईं, नमस्वी ठाकुर, तनुष माथुर, अश्विक अग्रवाल, इवान शर्मा और भार्गव दुबे को येलो बेल्ट, अमायरा गोयंका, वंश भंडारी, अक्षिता वर्मा, आयुष सिंह, अदविक सिंह पाल, साम्या पाल, गायत्री भान व रियांश चौबे को ऑरेंज बेल्ट और रूद्र शर्मा, आदि शुक्ला और आश्रिया रावत को ग्रीन-1 बेल्ट, वेदांगी दूबे, ईवा गुप्ता और ख्याति गुप्ता को ग्रीन-2 बेल्ट, अर्शी को ब्लू-2, आयांश राज सिंह और सात्विक रावत को ब्राउन-1, तुविक्श पोशीना और पुर्वित गुरियान को को ब्राउन-2, जीवितेश बिष्ट को ब्राउन-3 बेल्ट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें