फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination Update: कहीं भारी न पड़ जाए ये लापरवाही, गाजियाबाद में 25.88 लाख को नहीं लगा है बूस्टर डोज

Mon, 03 Apr 2023 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियबाद

सार

टीका नहीं होने से छह फरवरी से जिले में टीकाकरण पूरी तरह से बंद है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि टीके की कुल 7681255 डोज लगी है।
विज्ञापन
टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महीने में 157 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, लेकिन जिले में अभी कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है। जिले में 39632 लोगों ने दूसरा डोज भी नहीं लगवाया है। बूस्टर लगवाने का 2588692 लोगों का समय पूरा हो चुका है। इसके बावजूद टीका नहीं लग रहा है। जिले में टीका नहीं होने से सभी 54 स्थाई टीकाकरण केंद्र बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन

टीकाकरण शुरू करने के लिए न तो शासन स्तर से कोई गाइडलाइन आई और न ही स्वास्थ्य विभाग ने टीके की मांग की है। टीका नहीं होने से छह फरवरी से जिले में टीकाकरण पूरी तरह से बंद है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि टीके की कुल 7681255 डोज लगी है। इसमें से पहला डोज लगवाने वाले 3439923 लोग हैं, जबकि दूसरा डोज 3400291 लोगों ने लगवाया है। इनमें से 841223 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि अभी टीकाकरण के लिए कोई सूचना नहीं है। सीमएओ का कहना है कि जो संक्रमित मिल रहे हैं, उनके संपर्क में आने वाले 15 से 17 लोगों की जांच की जा रही है। टीका आने के बाद शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें