मोदीनगर। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर व्यक्ति से 2.37 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
अनिल वर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात दो युवकों से हुई, उन्होंने उनकी बहन और उनके जीजा की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर उन्होंने 2.37 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए और बाकी की रकम नौकरी लगने की बाद देना तय हुआ। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।