गंगनहर घाट पर बुधवार को नहाते समय 22 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को नहर से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनीव कुमार पुत्र रंजीत कुमार, मोहननगर स्टेशन, साहिबाबाद के रूप में हुई है।