वसुंधरा में लगा कोरोना जांच कैंप\n\n- विधायक के सहयोग से लगाया गया कैंप\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। टीएचए में लगातार बढते कोविड-19 संक्रमण के चलते लोगों में डर तो है ही लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से लगातार कैंप लगातार लोगों की जांच की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द ज्यादा लोगों के टेस्ट हो सकें और संक्रमित की पहचान हो सके। बुधवार को वसुंधरा सेक्टर-3 में विधायक सुनील शर्मा के सहयोग से कोरोना जांच कैंप लगाया गया।\n\nस्वास्थ्य विभाग द्वारा लगे इस कैंप में वसुंधरा की अलग-अलग सोसायटी से लोग जांच कराने पहुंचे। कैंप में 50 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर इंदिरापुरम गुरुद्वारे में लगातार कोरोना टेस्ट कैंप लगा ही हुआ है। गुरुद्वारा में लगे स्थायी कैंप में भी इंदिरापुरम के लोगों ने अपना सैंपल दिया। बता दें कि टीएचए में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण से लोग हालांकि परेशान तो हैं लेकिन लगातार अपनी सावधानी और सुविधाएं बढ़ाते जा रहे हैं। स्थानीय लोग खुद ही अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं जनप्रतिनिधि के सहयोग से लगातार जांच कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें संदिग्ध लोग जाकर अपना सैंपल दे रहे हैं। वसुंधरा निवासी डा. देव सैंगर ने बताया कि लगातार आरडब्ल्यूए भी लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि संक्रमित लोगों की पहचान हो सके और उन्हें समय पर इलाज मिल सके। यही वजह है कि अलग-अलग जगह पर कैंप लगातार जांच की जा रही है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n\n