साहिबाबाद। भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरबेस में भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला एलिवेटेड होकार हिंडन स्टेशन पहुंचेगा। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि दो दिन पूर्व वायुसेना अधिकारियों के साथ हिंडन स्टेशन में बैठक हुई थी। उसमें भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उनकी सुरक्षा के लिए वायुसेना स्टेशन के बाहर से यूपी गेट तक पुलिस के 200 जवान तैनात होंगे। शुक्रवार शाम को उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था तैयार की। डीसीपी के मुताबिक, कार्यक्रम में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात को विभिन्न पॉइंट पर कुछ देर के लिए रोका जाएगा।