फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हमराही बंधु के खाते से 20 हजार रुपये नकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। साइबर बदमाशों ने हमराही बंधु को क्रेडिट कार्ड पर ई-सेवा समाप्त कराने का झांसा देकर उसके खाते से बीस हजार रुपये साफ कर दिए। हमराही बंधु ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पड़ाव कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा अखबार विक्रेता हैं। दिनेश शर्मा के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कॉर्ड है। दिनेश ने बताया कि पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में ई-सेवा एक्टिवेट होने की जानकारी के साथ एक लिंक भेजा गया। दिनेश ने मैसेज को अनदेखा कर दिया। इसके बाद मैसेज वाले नंबर से ही कॉल आया। कॉलर ने क्रेडिट कार्ड पर ई-सेवा एक्टिवेट होने के कारण खाते से 12 हजार रुपये कटने की चेतावनी दी। दिनेश ने सेवा बंद कराने का आग्रह किया। झांसे में लेने के बाद साइबर बदमाशों ने दिनेश के खाते की डिटेल जुटा ली। इसके बाद दिनेश के खाते सेे 5 बार में 20 हजार रुपये कट गए। इतना ही नहीं साइबर बदमाशों ने घटना के अगले दिन भी दिनेश को कॉल की और खाते से कटी रकम दिलाने का झांसा देकर दोबार डिटले पूछने का प्रयास किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें