फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मुरादनगर में फूड प्वाइजनिंग से 29 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Thu, 01 Sep 2022 03:41 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

बीएसए विनोद विनोद चंद्र मिश्र ने बताया कि दो बच्चियों को गैस की दिक्कत हुई थी खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी हो गई थी। इसके बाद अन्य बच्चियों को भी पेट में दर्द की शिकायत की। अस्पताल में सभी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है। 
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद 29 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग की शिकार सभी छात्राओं को मुरादनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उल्टी-दस्त न रुकने पर 17 को संयुक्त जिला अस्पताल में भेजा गया।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उन्होंने शाम के खाने में उड़द की दाल, चावल और आलू की सब्जी खाई थी। इसका स्वाद खाने में ठीक नहीं था। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि सुबह बनाई गई दाल और सब्जी ही रात को भी परोस दी गई हो। विद्यालय में 105 छात्राएं हैं। सभी छात्रावास में रहती हैं। बुधवार को 64 मौजूद थीं। इनमें से कक्षा छह से आठ तक की 29 फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुईं।

विद्यालय के स्टाफ ने सभी को सीएचसी मुरादनगर भिजवाया। छात्राओं का कहना था कि पेट में असहनीय दर्द हो रहा है। डीएम आरके सिंह पहले संयुक्त जिला अस्पताल  फिर विद्यालय पहुंचे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि छात्रावास के रसोईघर से खाने के नमूने लिए गए हैं। 
विज्ञापन


सात दिन से आरओ पड़ा खराब
छात्राओं ने बताया कि सात दिन से आरओ की मशीन खराब पड़ी है। इस कारण वे हैंडपंप का पानी पी रही हैं। यह पानी साफ नहीं है। शिकायत के बावजूद न तो आरओ ठीक कराया गया और न ही बोतलबंद पानी का इंतजाम किया गया। हैंडपंप के पानी का स्वाद भी खराब है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद चंद्र का कहना है कि आरओ की मशीन ठीक होने तक विद्यालय में बोतलबंद पानी मंगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें