फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कसीनो में जुआ खेल रहे 20 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को तिकोना पार्क के पास एक मकान से कसीनो में जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियाें के पास से एक कसीनो बॉक्स, 26 गोटी, छह सट्टा पर्ची, 1240 ग्राम गांजा, 20,890 रुपये नकदी बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस व सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्या ने बताया कि शालीमार गार्डन क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। टीम ने तिकाेना पार्क के पास मकान में धावा बोला तो मौके पर जैदुल निवासी सेक्टर 74 नोएडा, कासिम निवासी सी 404 विक्रम एंक्लेव शालीमार गार्डन, बोबी निवासी दिलशाद कॉलोनी दिल्ली, राहुल, मोंटी, विवेक व रवि निवासी पप्पू कॉलोनी शालीमार गार्डन, जितेंद्र निवासी डिफेंस कॉलोनी टीलामोड़, रिक्की व आकाश निवासी नंदनगरी दिल्ली, अमित निवासी डीएलएफ शालीमार गार्डन, अब्दुल शकूर निवासी गरिमा गार्डन टीलामोड़, जाहिद निवासी शालीमार गार्डन, मुस्तफा, शोएब, सुहैल, समीर निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद,शिवम निवासी न्यू सीमापुरी दिल्ली को दबोचा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मकान सीमा का था। जिसे टोनी उर्फ जावेद निवासी न्यू सीमापुरी ने खरीद लिया था। सट्टा खेलने से प्राप्त आय का हिस्सा प्रतिदिन टोनी को देते हैं। सट्टा खेलने की बात टोनी भी जानता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें