वसुंधरा। सेक्टर-3 वसुंधरा निवासी 19 वर्षीय खुशी सिंघल ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए एजूकेशन विदआउट डायरेक्शन नामक पुस्तक का विमोचन किया है। पुस्तक अब ऑनलाइन वेबसाइट से मंगाई जा सकती है। खुशी वर्तमान में बीसीए की पढ़ाई कर रहीं और सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने का सपना है। उनकी यह पुस्तक मौजूदा शिक्षा प्रणाली की कमियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न हो, बल्कि छात्रों को सही दिशा और कौशल पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छात्र शिक्षा तो प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट मार्गदर्शन नहीं मिल रहा। खुशी ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि जीवन में दिशा तय करने वाला होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में बदलाव, प्रैक्टिकल लर्निंग और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है।