फोटो भी लगा लें........... -डीएम को सौंपा कोविड फंड में 18.45 लाख का चेक माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय को मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी एवं ड्रग इंस्पेक्टर पूरनचंद शर्मा की मौजूदगी में जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन इकाई ने 204 चेक के माध्यम से 18 लाख 45 हजार 400 रुपये का चेक सौंपा। कोविड केयर फंड में फेडरेशन के महासचिव सुरेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी ने बताया कि दवा विक्रेता हमेशा से समय-समय पर समाज हित के कार्यो में सहयोग करते आए हैं। कोरोना महामारी से आज देश जूझ रहा है। ऐसे में फेडरेशन की हर इकाई ने अपनी क्षमता के अनुरूप अपना सहयोग प्रदान किया हैं। इसी के तहत डिस्ट्रिक्ट गाजियाबाद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कोविड केयर फंड में 18 लाख,45 हजार,400 रुपए के चेक प्रदान किए हैं।